{"_id":"5b157ccb4f1c1bab6e8b627d","slug":"15281348645-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के ससुर ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते के ससुर ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, दी तहरीर
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते के ससुर ने विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म
- पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
- पीड़िता को दवाई दिलाने के बहाने शहर लाया था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को रिश्ते का ससुर दवाई दिलाने के बहाने बुलंदशहर लाया था, जहां आरोपी ने एक मोहल्ले में स्थित मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुलंदशहर के मोहल्ला देवीपुरा में उनके रिश्ते का एक ससुर रहता है। शनिवार को वह अपने ससुराल में ही मौजूद थी। इस दौरान बुलंदशहर निवासी आरोपी रिश्तेदार उसे दवा दिलाने के बहाने घर ले आया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचान पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने अपने ससुरालीजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद नगर कोतवाली पहुंच कर आरोपी ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।