फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पिंकी हत्याकांड: पुलिस पर सांठ-गांठ का आरोप, सास-ससुर ले आए स्टे

पिंकी हत्याकांड: पुलिस पर सांठ-गांठ का आरोप, सास-ससुर ले आए स्टे

Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिंकी हत्याकांड: पुलिस की शह पर आरोपी सास-ससुर ले आए स्टे
विज्ञापन

- बीते चार मई को आरोपी पति ने शादी के आठ दिन बाद कर दी थी पत्नी पिंकी की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पिंकी हत्याकांड में देहात कोतवाली पुलिस पर मृतका के परिजनों ने आरोपी पक्ष से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस की शह पर ही आरोपी सास व ससुर अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले आए हैं। मामले की जानकारी होने पर एसपी सिटी ने थाना पुलिस को फटकार लगाई है।

बता दें कि चार मई की देर रात अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के मात्र आठ दिन बाद ही आरोपी पति ने विवाहिता पिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका पिंकी के पति रविकांत, ससुर नरेश गिरी व सास मिथलेश को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति रविकांत को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। उसी दौरान एसएसपी ने आरोपी सास व ससुर को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। लेकिन, थाना पुलिस की लापरवाही के चलते दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब आरोपी सास-ससुर अपनी गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे लाए हैं। बुधवार को मृतका पिंकी के परिजनों ने एसपी सिटी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने देहात कोतवाल को फोन कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद एसपी सिटी ने देहात कोतवाल को फटकार लगाते हुए पुलिस की भूमिका के जांच के आदेश दिए। एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि आदेश के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती गई है। जांच करा कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed