फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अधिवक्ता की पत्नी व सास से जिला अस्पताल में ठगी

अधिवक्ता की पत्नी व सास से जिला अस्पताल में ठगी

Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता की पत्नी व सास से जिला अस्पताल में ठगी
विज्ञापन

- नशीला पदार्थ सुंघाकर रुपये और जेवरात ले उड़े ठग
- दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला अस्पताल में सक्रिय ठग गिरोह का अधिवक्ता की पत्नी और सास शिकार बन गईं। अस्पताल में मंगलवार को चेकअप के लिए पहुंची अधिवक्ता की पत्नी और सास को नशीला पदार्थ सुंघा कर ठग रुपये और जेवरात लेकर चंपत हो गए।

जिला अस्पताल के आपातकालीन द्वार के पास दो महिलाएं मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक बेसुध होकर गिर पड़ीं। होश में आने पर पीड़ित प्रमिला देवी पत्नी मदनपाल सिंह निवासी मोहल्ला प्रीत विहार ने बताया कि उनके पति अधिवक्ता हैं। मंगलवार को वह अपनी मां विमला देवी निवासी पीर बिबयानी थाना सिकंदराबाद के साथ जिला अस्पताल में चेकअप के लिए आई थीं। इस दौरान एक युवक व एक महिला ने उनसे आपातकालीन द्वार के पास बातचीत करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने बातों ही बातों में दोनों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह दोनों अचेत होकर गिर पड़ीं। प्रमिला को जब होश आया तो उसने एक कर्मचारी से अपने घर फोन लगवाकर पूरी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रमिला ने बताया कि आरोपी सोने की दो चेन, दो कुंडल, पायल, तीन हजार रुपये और एक मोबाइल फोन ले गए। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed