{"_id":"5af72c574f1c1be9408b4cd9","slug":"152614818016-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलते ही युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलते ही युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा
Updated Sat, 12 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलते ही युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा
डिबाई। हाईवे स्थित गांधी तालाब के पास लगे एसबीआई के एटीएम में रुपये निकालने के दौरान कार्ड बदलने वाले आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को दी है।
कस्बा नमक मंडी निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र रामवीर सिंह शनिवार दोपहर हाईवे स्थित गांधी तालाब के पास लगे एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गया था। तभी एटीएम के पास पहले से खड़े युवक ने धोखे से उसका कार्ड बदल दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक झगड़ा करने लगा। दोनों के बीच बहस होती देख मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले मेें रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक अमजद पुत्र बन्ने निवासी चिट्टा मुकीमपुर थाना सलेमपुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो