फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मां ने लांचा दिलाने से किया इंकार, तो कर ली आत्महत्या

मां ने लांचा दिलाने से किया इंकार, तो कर ली आत्महत्या

Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
मां ने लांचा दिलाने से किया इंकार, तो किशोरी ने कर ली खुदकुशी
विज्ञापन

- किशोरी ने शादी में जाने के लिए मां से लांचा दिलाने की डिमांड की थी
- तंगहाली के चलते मां ने मना किया तो किशोरी ने लगा लिया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी में जाने के लिए एक किशोरी ने अपनी मां से लांचा दिलाने की डिमांड की, लेकिन तंगहाली तंगहाली के चलते मां ने इंकार किया तो किशोरी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव परिजनों को सौंप दिया।

क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी खुशबू(16) पुत्री दिनेश शिकारपुर के एक इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। पिछले कई वर्षों उसके पिता पैरालाइज होने की वजह से बिस्तर पर ही हैं। उनका इलाज चल रहा है। इस कारण घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। परिजनों के अनुसार उनकी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह होने वाला है। बुधवार शाम करीब सात बजे खुशबू ने अपनी मां से कहा कि उसे शादी में जाने के लिए बाजार से नया लांचा खरीदना है। लेकिन, उसकी मां ने तंगहाली की बात कहते हुए लांचा खरीदने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसकी मां घर के बाहर बंधे पशुओं को चारा डालने के लिए चली गई। इस दौरान किशोरी ने चुनरी से फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मां जब लौट कर आई तो उनकी चीख निकल गई। पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed