फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पासपोर्ट बनवाने को दिया फर्जी शपथ पत्र, रिपोर्ट दर्ज

पासपोर्ट बनवाने को दिया फर्जी शपथ पत्र, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने को दिया फर्जी शपथ पत्र, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट कस्सावान निवासी है आरोपी
- नगर कोतवाली में ही वर्ष 2014 में दर्ज हुआ था हत्या की कोशिश का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस को एक अपराधी ने पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी शपथपत्र दे दिया। आरोपी पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने की तैयारी में था। जांच में मामला खुला तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान, ऊपरकोट निवासी अब्दुल वहीद पुत्र युसूफ पटवारी ने बीते दिनों पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। जिसके तहत उसने अपना एक शपथ पत्र नगर कोतवाली में दिया था। जिसमें उसने बताया था कि उसके खिलाफ पूरे भारत के किसी भी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। मामले की जांच उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। मामले में जांच कर रहे उपनिरीक्षक ने जब रिकार्ड खंगाला तो अब्दुल वहीद की हकीकत सामने आ गई। अब्दुल के खिलाफ नगर कोतवाली में ही वर्ष 2014 में एक हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था। जिसकी अपराध संख्या 926/14 है और इसका रिकार्ड नगर कोतवाली में है। पुलिस ने आरोपी के द्वारा फर्जी शपथ पत्र दाखिल करने व धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही देर रात आरोपी को दबोच कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उस पर आईपीसी की धारा 420 व 181 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पासपोर्ट तैयार करा कर विदेश भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed