{"_id":"5af3389d4f1c1b5d098b90cd","slug":"15258891792-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बढ़ेगी चौकसी, ढाबों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बढ़ेगी चौकसी, ढाबों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Wed, 09 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर बढ़ेगी चौकसी, ढाबों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- एसएसपी ने हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने की तेज की कवायद
- सिकंदराबाद सीओ दीक्षा सिंह को बनाया गया है नोडल अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नेशनल हाईवे-91 पर अब सुहाने सफर के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद होने जा रही है। एसएसपी ने हाईवे सुरक्षा को लेकर रणनीति तैयार करते हुए सीओ सिकंदराबाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सब कुछ ठीक रहा तो हाईवे पर गश्त के साथ तीसरी आंख का भी पहरा रहेगा।
बता दें कि बीते वर्षों में जब से नेशनल हाईवे 91 का चौड़ीकरण हुआ तब से हाईवे का सफर सुहाना तो हुआ, लेकिन आपराधिक गतिविधियां ज्यादा बढ़ गई थीं। करीब दो वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे पर दोस्तपुर पुल के निकट परिवार को बंधक बना कर मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यही नहीं इसके अतिरिक्त कुछ समय पश्चात ही दोस्तपुर पुल के निकट दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार दंपती की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हाईवे कांड के बाद तो तत्कालीन सरकार ने हाईवे पर गश्त बढ़ाने व सुरक्षा संबंधित समाधान करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, वह दावे सिर्फ हवाई ही बनकर रह गए थे। हाईवे पर न गश्त बढ़ी थी और न ही लाइट आदि की व्यवस्था की गई थी। वहीं अब एसएसपी केबी सिंह ने हाईवे की सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए कमर कस ली है। एसएसपी ने बताया कि दादरी बार्डर से लेकर अरनियां-अलीगढ़ बॉर्डर तक हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। हाईवे पर गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही हाईवे पर बने सभी ढाबे व होटल संचालकों के साथ जल्द ही मीटिंग की जाएगी। जिसमें उन्हें अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए सिकंदराबाद सीओ दीक्षा सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है, बस उसे अब जमीनी स्तर पर उतारने की जरुरत है। हाईवे पर अब लोगों को अपराधियों के खौफ में गुजरने का डर नहीं सताएगा।