{"_id":"5af3389b4f1c1b56098b8f90","slug":"15258891773-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉली हत्याकांड: प्रेमी ने ही की थी डॉली की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉली हत्याकांड: प्रेमी ने ही की थी डॉली की हत्या, गिरफ्तार
Updated Wed, 09 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉली हत्याकांड: प्रेमी ने ही की थी हत्या, गिरफ्तार
- गत दो मई को हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला था खुर्जा निवासी महिला का शव
- तीन दिन बाद हुई थी शिनाख्त, ससुराल से थी लापता, प्रेमी ने पीछा छुड़ाने को मारा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर एक डिग्री कालेज के निकट झाड़ियों में बीते दिनों एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका साथ में रहने का दबाव बना रही थी, जिससे पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि बीते दो मई को हाईवे पर झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त तीन दिन बाद डॉली पत्नी जयप्रकाश निवासी नेहरू पुर थाना खुर्जा नगर के रुप में हुई थी। परिजनों ने बताया था कि डॉली बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से लापता हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि डॉली का थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मुरादपुर रोड निवासी युवक राजकुमार पुत्र गंगाशरण के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजकुमार को बुधवार सुबह करीब 11 बजे वलीपुरा नहर के पास से दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्रेम संबंधों के कारण डॉली कभी भी उससे मिलनेे के लिए आ जाया करती थी। इसकी जानकारी ससुरालवालों को भी हो गई थी। इस कारण डॉली के ससुरालवाले राजकुमार को डराते धमकाते रहते थे। बीते 13 अप्रैल को डॉली फिर से राजकुमार के पास पहुंच गई थी और साथ में रहने का दबाव बना रही थी। दूसरी तरफ डॉली के परिजन लगातार राजकुमार से उसके बारे में जानकारी हासिल करना चाह रहे थे, लेकिन राजकुमार डॉली की जानकारी होने से इंकार करता रहा। इसी कारण उसने डॉली से अपना पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही शव को हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया था। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।