{"_id":"5af1d2964f1c1b3a0b8b8cd4","slug":"15257975247-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि हत्याकांड: आपसी रंजिश में ही चचिया ससुर-सास ने की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शशि हत्याकांड: आपसी रंजिश में ही चचिया ससुर-सास ने की थी हत्या
Updated Tue, 08 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
शशि हत्याकांड: आपसी रंजिश में ही चचिया ससुर-सास ने की थी हत्या
- दो मई को आरोपियों ने घर में घुसकर ईंट से सिर कुचल बलकटी से काट दी थी गर्दन
- पुलिस ने आरोपी चचिया ससुर को दबोच आलाकत्ल किया बरामद, दो आरोपी अभी भी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नरसैना। थाना क्षेत्र के बुगरासी गांव में हुए शशि हत्याकांड का देर शाम पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी चचिया ससुर को दबोच कर आलाकत्ल बलकटी बरामद कर कर लिया है। वहीं दो आरोपी चचिया सास व एक युवक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सीओ स्याना अनविता उपाध्याय ने बताया कि बीते दो मई को शशि पत्नी सचिन की गला रेत कर व किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन शशि का अपने चचिया सास दुलारी से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान शशि ने एक पत्थर दुलारी की ओर फेंक कर मारा था, जिससे दुलारी बच गई थी। इसके बाद दुलारी अपने पति धर्मपाल व उसके साथ नल लगाने का काम करने वाले पुराने साथी कपिल को लेकर पीछे के दरवाजे से शशि के घर में घुस गई। इस दौरान तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की औैर दुलारी ने ईंट से शशि के सिर पर कई वार किए। साथ ही तीनों ने मिलकर कई बार शशि का सिर दीवार में मारा था, जिससे वह अचेत हो गई थी। बाद में तीनों ने बलकटी से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। मंगलवार शाम को आरोपी चचिया ससुर धर्मपाल को पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। जल्द ही फरार चचिया सास व साथी कपिल को दबोच लिया जाएगा।