{"_id":"5acce98f4f1c1bd53d8b4601","slug":"15233785775-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
- पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शिकारपुर थाना क्षेत्र निवासी एक दुष्कर्म पीड़ित महिला को खुलेआम घूम रहा आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, साथ ही थाना पुलिस पर आरोपी पक्ष से सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया है।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत माह वह अपने घर से खेत पर चारा लेने के लिए गई थी। इस दौरान खेत पर पहले से ही पास ही के एक गांव निवासी युवक घात लगाए बैठा हुआ था। आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर पीड़िता को खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता का आरोप है कि पहले तो पुलिस ने मामले में रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की थी, इसके बाद में पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को करीब एक माह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन, पुलिस की जांच अभी तक चार कदम भी नहीं चल सकी है। आरोप है कि आरोपी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहा है, साथ ही पीड़िता को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एक बार फिर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए थाना पुलिस व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।