फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया तांत्रिक

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया तांत्रिक

Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया तांत्रिक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ निवासी एक किशोरी को एक तांत्रिक तंत्र-मंत्र की आड़ में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी अपने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व हजारों रुपये की नगदी भी साथ ले गई। वहीं नगर कोतवाली पुलिस मामले की कोई शिकायत मिलने से इंकार कर रही है।

शांति नगर भूड़ निवासी एक युवक तंत्र-मंत्र का काम करता है। बताया गया कि आरोपी तांत्रिक के घर के समीप एक परिवार रहता है। परिवार की 16 वर्षीय लड़की अक्सर बीमार रहती है। आरोपी तांत्रिक ने किशोरी पर ऊपरी साया बताया और परिजनों को अपने जाल में फंसाकर तंत्र क्रिया से उसका उपचार शुरू कर दिया। शनिवार शाम को किशोरी के परिजन कहीं गए हुए थे। घर पर किशोरी और उसका 10 वर्षीय भाई ही मौजूद था। उपचार के बहाने तांत्रिक उनके घर पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया। घर लौटने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बताया गया कि किशोरी अपने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। परिजन अपने स्तर से किशोरी और आरोपी तांत्रिक को तलाश रहे हैं। नगर पुलिस मामले की शिकायत मिलने से इंकार कर रही है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने कहा कि तहरीर मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed