{"_id":"5ac5174a4f1c1bed618b58ad","slug":"15228659995-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न
गुलावठी। ग्राम महौली निवासी एक व्यक्ति ने दहेज के लिए अपनी पुत्री के ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए गुलावठी थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसकी पुत्री का गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश भी की।
ग्राम महौली निवासी ताहिर पुत्र शरीफ ने गुलावठी थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री समा की शादी 15 मार्च 2016 को कलौंदा थाना जारचा जिला गौतमबुद्धनगर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए गए, परंतु उसकी पुत्री के ससुराल वाले उक्त दान दहेज से खुश नहीं थे तथा शादी के बाद से ही दहेज में कार व एक लाख रुपये नगद की मांग को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट व उत्पीड़न करने लगे। गत दो अप्रैल को ससुराल पक्ष के चार लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट की तथा एक कार में डालकर ग्राम महौली के बाहर लाकर उसकी पुत्री की गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए, जिस पर ससुराल वाले मौके से भाग गए। घर आकर उसकी पुत्री ने सारी जानकारी दी। ताहिर ने थाने में घटना की तहरीर दी है।