फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्रा अपहरण व हत्याकांड: एक आरोपी पर लगी रासुका, दो पर लगाने की तैयारी

छात्रा अपहरण व हत्याकांड: एक आरोपी पर लगी रासुका, दो पर लगाने की तैयारी

Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के एक आरोपी लगी रासुका
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव जनवरी माह में छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पुलिस ने अब एक आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। इसके अलावा पुलिस दो अन्य आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा दो जनवरी की देर शाम ट्यूशन पढ़ने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी घर के पास कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव को गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र के एक रजवाहे के किनारे फेंक दिया। घना कोहरा होने के कारण सीसीटीवी में कैद हुए आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हालांकि, नौ जनवरी को पुलिस ने सिकंदराबाद निवासी मुख्य आरोपी जुल्फिकार, दिलशाद व इजराइल को गिरफ्तार कर घटना का पटाक्षेप कर दिया था। बीते दिनों आरोपियों के परिजन पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि आरोपी जुल्फिकार पर रासुका की कार्रवाई की गई है, जबकि दो अन्य आरोपी दिलशाद व इजरायल पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed