फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अनियंत्रित कार ने स्कूटर सवार को रौंदा, मौत

अनियंत्रित कार ने स्कूटर सवार को रौंदा, मौत

Fri, 23 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने स्कूटर सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन

- कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में बृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित कार ने स्कूटर सवार को रौंद दिया। उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी शमीम (35) पुत्र उम्मेद गांव में ही परचून की दुकान करते थे। बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह वह किसी काम से स्कूटर लेकर घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने स्कूटर में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में शमीम गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने शमीम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक को दबोच लिया। साथ ही पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा शमीम के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शमीम के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed