फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   22 दिन बाद आरोपी ममिया ससुर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

22 दिन बाद आरोपी ममिया ससुर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
22 दिन बाद ममिया ससुर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- पीड़िता के साथ आरोपी ने होली वाले दिन दिया था वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नरसेना। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रिश्तेदार(ममिया ससुर) के खिलाफ पुलिस ने 22 दिन बाद एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी अभी तक पुलिस के चंगुल से दूर है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि गत एक मार्च यानि होली वाले दिन वह अपने पिता के साथ नरसैना निवासी अपने ममिया ससुर के यहां आई हुई थी। पति से तीन माह पूर्व झगड़ा हुआ था, इसी के चलते ममिया ससुर से बातचीत करनी थी। आरोप है कि घर में अकेला देखकर आरोपी ममिया ससुर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि बदनामी के डर से उस समय उसने कुछ नहीं कहा और अपने पिता के साथ वापस घर लौट आई। पीड़िता ने 22 मार्च को एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी मुनीराज जी. ने नरसैना थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नरसैना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed