फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पंचायत का तुगलकी फरमान, महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

पंचायत का तुगलकी फरमान, महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

Thu, 22 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पंचायत का तुगलकी फरमान, महिला को पेड़ से बांधकर पीटा
विज्ञापन

- पीड़ित महिला ने पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
- स्याना थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 मार्च की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
स्याना। विवाहित महिला के किसी अन्य व्यक्ति के साथ चले जाने के विरोध में बैठी पंचायत के फरमान पर उसे गांव वालों के सामने लोगों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, पिटाई के दौरान महिला का वीडियो भी बनाया। आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने महिला को मकान के अंदर ले जाकर अश्लील हरकतें भी कीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला गांव के ही एक युवक के साथ अपनी मर्जी से चली गई थी। महिला पांच-छह दिन तक उसी के साथ रही। बाद में उस युवक के एक रिश्तेदार उसे गांव में वापस छोड़ गए थे। महिला के गैर पुरुष के साथ जाने पर गांव में बीते 20 मार्च को पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत के फरमान पर महिला को पूरे गांव के सामने पेड़ से बांध दिया गया व उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई। महिला द्वारा ग्रामीणों से आग्रह भी किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी तथा उसे लज्जित किया गया। इस दौरान महिला की पिटाई का वीडियो भी बनवाया गया। आरोप है कि महिला को घर के अंदर ले जाकर भी अश्लील हरकतें की। पीड़ित महिला को इस घटना के बारे में कहीं भी मुंह खोलने पर धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की जाती रही। पीड़ित महिला की तहरीर पर सात नामजदों सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। कोतवाल अल्ताफ अंसारी का कहना है कि तीन नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेष नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
इस प्रकार की घटना बेहद शर्मनाक है। घटना के संदर्भ में मिली वीडियो फुटेज से लोगों को चिन्हित किया जाएगा तथा पंचायत में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दशा में आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अन्विता उपाध्याय, सीओ
-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed