फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा

Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में डिलवरी के बाद महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन

- बीबीनगर कस्बे के एक अस्पताल का मामला, परिजनों ने जमकर की तोडफ़ोड़

- पुलिस ने मौके पर पहुंच चार लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला को गंभीरावस्था में हायर मेडिकल सेंटर मेरठ में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चिकित्सक ने अपना निजी चिकित्सालय बनाया हुआ है। चिकित्सालय में मंगलवार शाम को स्याना थाना क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था। देर शाम को ही उक्त महिला ने आपरेशन के बाद एक पुत्री को जन्म दिया था। लेकिन बुधवार शाम को महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों को सूचित किया गया लेकिन, परिजनों ने कोई उचित जवाब नहीं दिया। इसके बाद अस्पताल स्टाफ के द्वारा ही महिला को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से गंभीरावस्था में महिला को हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार दोपहर को गांव स्थित अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर बीबीनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे मृतक महिला के पति समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी। वहीं अस्पताल संचालक का कहना है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।
विज्ञापन


कोट..
महिला की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया। कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - स्वदेश कुमार, कार्यवाहक प्रभारी थाना बीबीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed