फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्रा को अगवा करने आए बदमाशों-ग्रामीणों में फायरिंग, एक की मौत

छात्रा को अगवा करने आए बदमाशों-ग्रामीणों में फायरिंग, एक की मौत

Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करने आए बदमाशों-ग्रामीणों में फायरिंग, एक की मौत
विज्ञापन

पांच अन्य बदमाश भागने में कामयाब, दो महिलाओं को भी लगे छर्रे
फोटो समाचार
- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात इंटरमीडिएट की एक छात्रा का अपहरण करने आए बदमाशों का परिजनों और ग्रामीणों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान साथी की गोली लगने से एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि पांच भाग निकले। फायरिंग में दो महिलाएं भी घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर खानपुर क्षेत्र निवासी आरोपी हरित सहित पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी मुनीराज जी के मुताबिक एकतरफा प्रेम प्रसंग में यह वारदात हुई है।

पुलिस ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी निवासी हरित पुत्र कुंवरपाल ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-2 से एक कार औरंगाबाद देवी जागरण में शामिल होने के लिए बुक की थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत सात लोग सवार हुए। बुलंदशहर पहुंचते ही बदमाशों ने चालक को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी गाड़ी को छीन लिया और उसे बंधक बना लिया। देर रात करीब दो बजे हथियारों से लैश बदमाश औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे और कार को गांव के बाहरी छोर पर ही खड़ा कर दिया। करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक मकान में सभी बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस आए। बदमाशों ने इस दौरान घर में सो रही 12वीं की छात्रा का अपहरण कर उसे अपने साथ ले जाने लगे। छात्रा के शोर को सुनकर परिजन जाग उठे और बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने सीमा पत्नी रवि उर्फ भोले और बबीता पत्नी लोकेश पर फायरिंग कर दी, जिसमें वे घायल हो गईं। इस दौरान दूसरी तरफ से भी फायरिंग हुई। बताया गया कि इस दौरान एक बदमाश अपने साथी की गोली लगने से मौके पर ही ढेर हो गया। इसके बाद बदमाश छात्रा व कार चालक को वहीं छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने कार चालक को बदमाश समझ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बदमाश की शिनाख्त हरीश पुत्र रूपचंद निवासी गांव रिठौडी थाना दादरी के रूप में हुई है। मृत बदमाश के पास से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed