फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

Tue, 06 Mar 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- सोमवार दोपहर इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रही थी गांव
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शोहदों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ दो आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह परीक्षा देने के लिए डीएवी तिराहे के निकट स्थित एक इंटर कालेज में गई थी। बीते कुछ दिनों से दो युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। सोमवार को जब पीड़ित परीक्षा देकर गांव लौट रही थी तो दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों को एकत्रित होते देख दोनों आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। एसएसआई नगर कोतवाली संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी फैसल व शादाब निवासी गांव जीमत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मंगलवार सुबह दोनों आरोपियों को डीएवी तिराहे के निकट से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed