फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की आठ किलो चांदी

चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की आठ किलो चांदी

Wed, 28 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की आठ किलो चांदी
विज्ञापन

फोटो समाचार
- अरनियां व खुर्जा नगर क्षेत्र में सर्राफ की दुकानों में पूर्व में की गई थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अरनियां थाना क्षेत्र के मुनि गांव व खुर्जा नगर क्षेत्र में सर्राफ की दुकान का शटर काट कर चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद निशानदेही पर माल की बरामदगी की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी दबोच लिया है।

एसपी देहात पीके तिवारी ने प्रेसवार्ता कर बुधवार को बताया कि नौ जनवरी की रात शातिर चोरों ने गांव मुनि निवासी सर्राफ सुनील कुमार व खुर्जा नगर निवासी विष्णु सर्राफ की दुकान के शटर गैस कटर से काट कर चांदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। दोनों वारदातों के मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 21 जनवरी को पुलिस ने दोनों वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोर इमरान व सौरभकांत को गिरफ्तार कर उनसे पांच किलो चांदी व गैस सिलेंडर बरामद कर लिया था। जबकि दो आरोपी भानू व दीपक निवासी नेहरूनगर थाना खुर्जा नगर न्यायालय में हाजिर होकर जेल चले गए थे। जेल गए दोनों शातिरों को पुलिस ने 27 फरवरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी शिवम निवासी नई बस्ती खुर्जा नगर का नाम भी पुलिस को बताया। एसपी देहात ने बताया कि तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आठ किलो चांदी व बीस ग्राम सोना बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed