{"_id":"5a8725854f1c1ba3378b4658","slug":"15188066146-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का नहीं लगा सुराग
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग
बुलंदशहर। छह दिन से लापता जहांगीराबाद निवासी युवक का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा न्याय की गुहार लगाई है। एसपी देहात ने पीड़ित परिजनों को जल्द ही युवक की बरामदगी का आश्वासन दिया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला आहनग्रान निवासी करीब एक दर्जन से अधिक लोग शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे। लोगों ने एसपी देहात से मिलकर बताया कि बीते 10 फरवरी को मोहल्ला आहनग्रान निवासी नीरज उर्फ निरंजन हलवाई का काम करने के लिए अमरगढ़ गया था। रात नौ बजे काम खत्म कर नीरज अपनी बाइक से जहांगीराबाद आ रहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। 11 फरवरी को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी थी। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने नीरज को तलाशने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है। ब्यूरो