{"_id":"5a85d3e64f1c1b92268ba54c","slug":"1518720182772-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बाद भी नहीं दर्ज की दुष्कर्म की एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
72 घंटे बाद भी नहीं दर्ज की दुष्कर्म की एफआईआर
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72 घंटे बाद भी नहीं दर्ज की दुष्कर्म की एफआईआर
बुलंदशहर। जिला पुलिस की कार्यप्रणाली का ढुलमुल रवैया एक बार फिर सामने आया है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 72 घंटे बाद भी कोई एक्शन लेना तो दूर, अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। पीड़ित किशोरी की मां घटना वाले दिन ही थाना पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगा चुकी है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीते 8 मार्च की शाम घर से घेर पर पशुओं को बांधने गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी दो युवकों ने (सगे भाई) उनकी बेटी को घेर में ही बंधक बना लिया। एक युवक के हाथ में चाकू था, जबकि दूसरे युवक ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक पुत्री के घर न लौटने पर पीड़िता ने जब घेर पर जाकर देखा तो हैरान रह गई। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी युवक मौके से भाग निकले। पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपियों की शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई उचित कदम नहीं उठाया।