{"_id":"5a807c134f1c1b91268b9992","slug":"15183700133-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म
- परिजनों को बच्ची खेत में रोती-बिलखती मिली, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम गांव निवासी एक किशोर ने छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख किशोर मौके से भाग गया। परिजनों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री शनिवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। कुछ देर बाद पास के खेत में बच्ची की चीखने की आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद परिजन खेत की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों को आता देख आरोपी किशोर मौके से भाग गया। परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी एक किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचकर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ थाना खुर्जा देहात ज्ञान सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर है।