{"_id":"5a62241c4f1c1b93268b5504","slug":"15163814026-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गुलावठी। स्टेट हाईवे पर ग्राम मिट्ठेपुर के निकट शुक्रवार को एक कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम हंसराज (27) पुत्र उदय सिंह निवासी डीएम कालोनी बुलंदशहर है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम कालोनी बुलंदशहर निवासी हंसराज पुत्र उदय सिंह शुक्रवार की प्रात: बाइक से हापुड़ दवाई लेने जा रहा था। हाईवे पर ग्राम मिट्ठेपुर के निकट सामने से तेजी से रही एक कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हंसराज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल हंसराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। मृतक के भाई बनवारी लाल ने कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। समाचार भेजे जाने तक आरोपी कैंटर चालक गिरफ्तार नहीं हो सका है।