{"_id":"5a5f8d314f1c1b82268b4e4d","slug":"15162116927-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
फोटो समाचार। फाइल नं 17 बुल 80 बी जेपीजी
जहांगीराबाद। कस्बे में मंगलवार की रात्रि में बुलंदशहर क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ रेप और हत्या करने वाले दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। जो अनाज मंडी से शुरू होकर नगर के सभी मुख्य मार्गों से होता हुआ बुलंदशहर बस अड्डे पर जाकर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च को पालिकाध्यक्ष डा. सूरज भान माहुर ने रवाना किया। सभासद पति धर्मेंद्र राजोरा उर्फ धन्नू भैया के नेतृत्व मे निकाले गए इस कैंडिल मार्च में शामिल लोगों ने सरकार से हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की। मार्च में शामिल लोग आरुषि को न्याय मिले और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले की मांग कर रहे थे। इस कैंडिल मार्च में कुनाल ओझा, मनोज शास्त्री, जीतू सैनी, नीरज अग्रवाल, कैलाश सैनी, संजीव लोधी, मुनेश शर्मा, दिनेश कुमार, गोपाल शास्त्री, रिंकू आजाद, शिवम शर्मा, मोहित आज़ाद, रोहित आजाद, आकाश बाछल, ललित बाछल, शिवम बाछल, सैंकी, आयुष आदि मौजूद रहे।