{"_id":"5a55012d4f1c1b50308b4614","slug":"151552047820-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी हत्याकांड: गैंगरेप के बाद की थी हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी हत्याकांड: गैंगरेप के बाद की थी हत्या, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के बाद की थी किशोरी की हत्या, दो गिरफ्तार
तीसरा आरोपी फरार, मौज-मस्ती के लिए था अपहरण और चलती कार में गैंगरेप
सिकंदराबाद के निवासी हैं तीनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। घर के पास से ही उठाकर किशोरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों युवकों ने किशोरी से गैंगरेप किया और फिर मार डाला। फरार मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती 2 जनवरी की देर शाम ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा का अज्ञात कार सवार आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। चार जनवरी को किशोरी का शव दादरी के बील अकबरपुर गांव के निकट बंबे में पड़ा मिला था। हंगामे के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय तक मामला पहुंच गया था। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपनी तरफ से जांच कमेटी बना दी थी। किरकिरी होते देख पुलिस ने छह टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उक्त कार को ट्रेस किया तो जांच में सिकंदराबाद निवासी तीन युवकों के नाम प्रकाश में आए। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी वलीपुरा नहर पर कार समेत मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों की शिनाख्त जुल्फिकार अब्बासी पुत्र हबीब खां निवासी फ्रेंड्स कालोनी, निकट गुलावठी रोड थाना सिकंदराबाद और दिलशाद पुत्र यूसुफ निवासी जैनब पैलेस गुलावठी रोड कस्बा व थाना सिकंदराबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
दोनों ने पूछताछ में बताया कि दो जनवरी की शाम को वह दोनों अपने एक अन्य साथी इजराईल उर्फ मैलानी के साथ कार से मौज मस्ती करने के लिए निकले थे। तीनों ने पहले भूड़चौराहा से कालाआम और फिर चांदपुर रोड पर किसी अकेली लड़की की तलाश की। हाईवे पर मिलने वाले चांदपुर रोड के नुक्क्ड़ पर आरोपियों ने चांदपुर क्षेत्र निवासी साइकिल सवार किशोरी को अकेले जाते हुए देख लिया। तीनों ने कार आगे अड़ाकर किशोरी को पकड़ लिया और कार में खींच लिया। चलती कार में ही किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। बाद में शोर मचाने पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को दादरी क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की कार से किशोरी की चप्पल और हेयरबैंड बरामद किया है। कई अन्य अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।
खंगाला जा रहा आपराधिक रिकार्ड
दोनों आरोपियों का पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। देर रात तक कोई रिकॉर्ड सामने नहीं आया था।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 201, 364, 376डी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
वर्जन
दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों ने केवल मौज-मस्ती के लिए किशोरी का अपहरण किया था। गैंगरेप के बाद हत्या कर दी। गैंगरेप की पुष्टि के लिए स्लाइड भेज दी गई है।
- मुनीराज जी, एसएसपी