{"_id":"5c476e3abdec22093e7bf719","slug":"151548185146-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए प्रकरण: पांच दिन हुई संदिग्ध से पूछताछ, अब छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआईए प्रकरण: पांच दिन हुई संदिग्ध से पूछताछ, अब छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईए प्रकरण : पांच दिन हुई संदिग्ध से पूछताछ, अब छोड़ा
बुलंदशहर। नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव से एनआईए द्वारा पकड़े गए संदिग्ध को पांच दिन पूछताछ के बाद अब राहत मिलती नजर आ रही है। बीते दिनों एनआईए ने संदिग्ध को आईएसआईएस के नए मॉड्यूल से जुड़े होने के शक में पकड़ा था। पांच दिन से लगातार पूछताछ के बाद सोमवार रात को उसे घर भेज दिया गया। एनआईए ने अगली बार बुलाने पर मुख्यालय पहुुंचने के निर्देश दिए हैं।
बीते बृहस्पतिवार तड़के एनआईए और यूपी एटीएस की टीम कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव पहुंची थी। वहां टीम ने गांव निवासी हबीब के घर दबिश दी। करीब चार घंटे तक एनआईए की टीम घर में रही और उससे पूछताछ की। इसके बाद टीम उसे अपने साथ दिल्ली स्थित मुख्यालय ले गई थी। बताया गया है कि हबीब पांच माह पूर्व ही सऊदी अरब में अपनी नौकरी छोड़ कर वापस गांव आ गया था। जहां उसने एक परचून की दुकान खोली है। सूत्रों की मानें तो सऊदी अरब में उसके एक परिचित ने उसे 6 हजार रियाल और एक मोबाइल फोन भारत में किसी को देने के लिए दिए थे। जिसे उसने गांव वापस लौटने पर संबंधित व्यक्ति के गांव में आने पर दे दिए थे। सूत्रों ने बताया कि इसी बाबत एनआईए की टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई है। ग्राम प्रधान तौफिक ने बताया कि सोमवार को एनआईए ने उसको पूछताछ के बाद छोड़ दिया। मंगलवार को हबीब अपने गांव पहुंच गया। सूत्रों की मानें तो एनआईए ने उसे क्लीन चिट नहीं दी है। भविष्य में भी पूछताछ के लिए उसे एनआईए मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।