फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डकैतों को दबोचने के लिए 14 टीमों का किया गठन

डकैतों को दबोचने के लिए 14 टीमों का किया गठन

Fri, 22 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
डकैतों को दबोचने के लिए 14 टीमों का किया गठन
विज्ञापन

- जिले भर में एक माह में हो चुकी हैं सात डकैती
- सात टीमें नगर सर्किल तथा सात टीमें देहात में रहेंगी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले में लगातार पड़ रही डकैतियों पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस अधिकारियों ने सख्ती दिखाई है। अधिकारियों ने डकैतों को पकड़ने के लिए जिले में 14 टीमों का गठन किया है। ये टीमेें शहर और देहात दोनों स्थानों पर हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्त करेंगी।

एक माह में जिले में पड़ी सात डकैतियों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं डकैतों ने पुलिस की कार्यशैली को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। बुधवार को खुर्जा देहात क्षेत्र में दो परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने सख्ती दिखाई है। पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए बृहस्पतिवार शाम पुलिस लाइन में बैठक कर रणनीति तैयार की। इस दौरान अधिकारियों ने दिन और रात में गश्त करने के लिए पुलि की 14 टीमों का गठन किया। ककोड़ थाना क्षेत्र में तीन, सिकंदराबाद व कोतवाली देहात क्षेत्र में सात टीमों को रात में गश्त कर बदमाशों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा खुर्जा सर्किल में सात टीमों का गठन कर संवेदनशील बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर जांच करने के आदेश दिए हैं। इस बाबत एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की 14 टीमें गठित की गई हैं। टीमों का मुख्य कार्य अपराधियों की धरपकड़ तथा वारदातों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed