{"_id":"5a394b564f1c1b6e468bb866","slug":"151370442718-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी युवकों ने बीकॉम के छात्र पर किया हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहरी युवकों ने बीकॉम के छात्र पर किया हमला, फायरिंग
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकॉम के छात्र पर हमला, फायरिंग
शिकारपुर। नगर स्थित श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय में बाहरी युवकों ने कॉलेज के बीकॉम के एक छात्र के साथ मारपीट की और तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए छात्र भाग गए। छात्र ने किसी तरह कॉलेज बिल्डिंग में घुसकर अपनी जान बचाई। कंट्रोल रुम को दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित छात्र ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरगांव निवासी बाबूलाल का पुत्र लोकेश कुमार श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। तीन-चार दिन पूर्व कॉलेज में आयोजित खेल महोत्सव में कबड्डी खेल के दौरान उसका कॉलेज के ही अन्य छात्र से विवाद हो गया था। बताया गया कि आरोपी छात्र ने उसकी पिटाई कर दी थी। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। मंगलवार को आरोपी छात्र का भाई चार बाइक पर सवार तमंचों से लैस अन्य 10-11 युवकों को लेकर कॉलेज पहुंचा। आरोप है कि युवकों ने लोकेश की पिटाई शुरू कर दी। एक युवक ने उसके सिर में तमंचे की बट मार दी जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान मौका पाकर लोकेश जान बचाता हुआ कॉलेज बिल्डिंग में घुस गया। युवक हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित छात्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।