Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two accused from Punjab and Dehra arrested in Dhaliara with 50 grams of 'chitta' (synthetic drug)

Kangra News: ढलियारा में 50 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब और देहरा के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two accused from Punjab and Dehra arrested in Dhaliara with 50 grams of 'chitta' (synthetic drug)
करीब एक साल बाद इतनी बड़ी खेप पकड़ने में मिली सफलता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जिला पुलिस देहरा की स्पेशल टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने ढलियारा खड्ड के पास से करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक पंजाब और दूसरा देहरा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ढलियारा खड्ड में एक सीमेंट गोदाम के पास दो युवक चिट्टे की खेप लेकर पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा पाया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान साजन पुत्र बिट्टू, मोहल्ला फतेहाबाद, जिला तरनतारन (पंजाब) और शिखर कुमार, निवासी सकराला, तहसील देहरा के रूप में हुई है। एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लेकर आए थे। इसकी तस्करी किन लोगों को की जानी थी, इसकी भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed