फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मस्जिद के चौकीदार की हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मौत

मस्जिद के चौकीदार की हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मौत

Mon, 18 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खोखे पर गिरा एचटी लाइन का तार, चौकीदार की मौत
विज्ञापन

- सीओ पुलिस बल सहित चौकी मौके पर पहुंचे
- परिजनों ने दी थाने में विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुलावठी। स्टेट हाईवे पर ग्राम सेगड़ापीर स्थित मजिस्द के निकट 11 हजार केवी की लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आए मस्जिद के चौकीदार तैय्यब खां (65) पुत्र सहरोज निवासी ग्राम चिड़ावक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने घटना के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार बताया है। मृतक के पुत्र ने थाने में विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।

तैय्यब चौकीदारी के साथ मस्जिद के निकट एक खोखे में बीड़ी व सिगरेट भी बेचता था। रविवार की देर रात करीब 11 बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खोखे पर गिर गया, जिससे खोखे में आग लग गई। इस दौरान जैसे ही तैय्यब ने बाहर निकलने की कोशिश की वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। मौके पर ही करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी द्वारा कुछ दिन पूर्व ही एचटी लाइन खिंचवाई गई थी। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के तीन पुत्र है। एक पुत्र नसरू सऊदी अरब में नौकरी करता है। इधर पॉवर कॉरेपोरशन के एसडीओ दीपक गुप्ता का कहना है कि हाईवे आथरर्टी ने इस कार्य का कांट्रेक्ट किसी को दिया था। एसडीओ ने माना कि मामले में लापरवाही हुई है। तारों की खिंचाई ठीक से नहीं की गई, तार ढीले थे। उन्होंने कहा कि यदि मृतक के परिजन मुआवजे का दावा करते हैं तो पॉवर कॉरपोरेशन से फौरी तौर पर एक लाख रुपये तक मुआवजा मिल सकता है। जांच के बाद भी और मुआवजा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed