फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शहर के तीन बड़े शस्त्र विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शहर के तीन बड़े शस्त्र विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 12 Dec 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
शहर के तीन बड़े शस्त्र विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- आयुध अधिनियम के तहत मानक पूरा न होने पर की गई कार्रवाई
- डीएम के आदेश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया था प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर के शस्त्र विक्रेताओं के खिलाफ डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शस्त्र विक्रेताओं के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही 150 शस्त्र धारकों को नोटिस जारी की गई है। यह कार्रवाई गत दिनों अधिकारियों के निरीक्षण में शस्त्र विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाए जाने पर की गई है।

तीन सप्ताह पूर्व डीएम ने शहर के सभी शस्त्र विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण के लिए अधिकारियों को आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर अरविंद सिंह (आईएएस) तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पुलकित गर्ग ने शहर के विभिन्न शस्त्र विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली थी। इस पर डीएम ने शहर के तीन बड़े शस्त्र विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की है। नगर के काला आम चौराहा स्थित लौर गन हाउस पर फर्जी विक्रय रिपोर्ट बनाने तथा फर्जी हस्ताक्षर करने पर तथा श्रीमंत रामप्रकाश अग्रवाल शस्त्र एवं कारतूस विक्रेता द्वारा कारतूस बिक्री के बाद खरीदने वाले का नाम पता, लाइसेंस संख्या, शस्त्र का प्रकार समेत अन्य विवरण दर्ज न करने पर व श्रीमंत लोधी गन हाउस में फर्जी नाम से कारतूस बिक्री करने पर आयुध अधिनियम के तहत तीनों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा डीएम के आदेश पर 150 शस्त्र धारकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई हैै। नोटिस में शस्त्र धारकों से पूछा गया है कि निरंतर कारतूस किन कारणों से क्रय किए जा रहे हैं, पिछली बार खरीदे गए कारतूसों का कहां प्रयोग किया गया, सुरक्षा के लिए प्रयोग किए जाने पर एफआईआर की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed