फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

Sun, 15 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से एक और युवक की मौत
विज्ञापन

- पिछले एक सप्ताह में शराब से तीसरे व्यक्ति की हुई मौत
- विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद।
थाना क्षेत्र में शराब से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। गांव सूरजपुर टीकरी निवासी एक युवक की रविवार तड़के जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने शराब कारोबारी के खिलाफ तहरीर दी है। करीब चार दिन पहले थाना क्षेत्र में शराब पीने से दो और लोगों की मौत हो चुकी है।
परिजनों के अनुसार गांव सूरजपुर टीकरी निवासी हुकम सिंह सैनी पुत्र स्वर्गीय चोखा सैनी (40) शनिवार की देर रात करीब 11 बजे अपने मित्र सूरजपाल के साथ पड़ोसी गांव रतनपुर स्थित एक अवैध शराब कारोबारी के यहां से दो पौव्वे खरीदे और उन्हें पीकर घर पहुंच गया। देर रात करीब दो बजे हुकम सिंह की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को मृतक के परिजन शराब कारोबारी के मकान पर पहुंचे और जहरीली शराब बेचने का आरोप लगाते हुए मुआवजा देने की मांग की। शराब कारोबारी ने मुआवजा देने से साफ मना कर दिया। बाद में परिजनों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना पर एसओ औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र जितेंद्र सिंह ने शराब कारोबारी के खिलाफ जहरीली शराब बेचने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने आर्थिक सहायता की मांग
शराब पीने से हुई हुकम सिंह की मौत के बाद अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हुकम सिंह ही मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। दो बेटी और एक बेटा इस समय शादी योग्य हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मां ग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................................
मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। - तेज सिंह एसओ औरंगाबाद
..................................
मामला संज्ञान में है। राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के तहत लाभ दिलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। मृतक के पास जमीन न होने के कारण किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। -संजय पांडेय, एसडीएम स्याना


अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
- 680 पव्वे, रैपर व खाली पव्वे भी भारी मात्रा में बरामद
जहांगीराबाद। आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांव इंधियार में एक ठिकाने पर छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने फैक्ट्री संचालक को मौके से गिरफ्तार कर शराब सप्लाई में काम आने वाली कार, स्कूटी व एक बाइक को भी बरामद किया है। मौके से 680 भरे पव्वे, भारी मात्रा में खाली पव्वे, दो कैन खुली शराब, भारी मात्रा में बिना रैपर की अवैध शराब, नकली रैपर, कनलर होलेाग्राम भी बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात आबकारी विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव इंधियार में एक ठिकाने पर छापा मारा। छापे में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री मिली। फैक्ट्री संचालक पवन पुत्र महेश को मौके से ही गिरफ्तार कर नकली शराब बनाने की उपरोक्त तमाम सामग्रियां बरामद हुईं। इस प्रकरण को लेकर आबकारी निरीक्षक जे पी गुप्ता की तहरीर पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60, 62, 63, 420, 467 व 468 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ गए आरोपी पवन ने इस काम में सहयोग करने वालों में अपना भाई शीशपाल, कुबेर शर्मा व संजय के भी नाम शामिल किए हैं। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया है।
-----------------
अवैध शराब के साथ धर दबोचा
स्याना। ग्राम नया बांस मजरा साहनपुर नीम नदी पुलिया के समीप अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। उसके पास अंग्रेजी ब्रांडेड शराब के 38 पव्वे बरामद हुए। पुलिस ने सोनू उर्फ सोम निवासी महाव को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो


हातमपुर में पकड़ी अवैध शराब
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र के गांव हातमपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब पकड़ी है। आबकारी निरीक्षक प्रभात वर्धन ने बताया कि हरियाणा मार्का शराब की करीब 70 पेटियां बरामद की गई हैं। खेत का मालिक आरोपी फरार हो गया है। इसके अलावा डिबाई में आबकारी निरीक्षक मनोज शर्मा, शैलेश शुक्ला, जीपी गुप्ता ने क्षेत्र के गांव खुशरुपुर निवासी एक युवक को बाइक पर एक पेटी शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed