{"_id":"59d12e724f1c1b9f538b531f","slug":"150688118610-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलों से भरा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में मची लूट की होड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केलों से भरा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में मची लूट की होड़
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलों से भरा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में मची लूट की होड़
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर केलों से भरा ट्रक पलटने के बाद ग्रामीणों में केले लूटने की होड़ सी मच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीण करीब आधा ट्रक खाली कर चुके थे।
शनिवार देर शाम दिल्ली से केलों से भरा एक ट्रक आगरा की तरफ जा रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी से पहले ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक एवं क्लीनर मामूली रूप से चोटिल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ले जाया गया। केलों से भरा ट्रक पलटने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही ट्रक से केेले निकालकर बोरियों में भरकर ले जाना शुरू कर दिया। कई राहगीरों ने भी ट्रक से केले लूट लिए और चलते बने। करीब दो घंटे बाद जब देहात कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आधे से अधिक ट्रक खाली हो चुका था। केले लूट होने की वजह से ट्रक मालिक को लाखों का नुकसान होने की आशंका है। वहीं मामले में अभी देहात कोतवाली पुलिस ने कोई तहरीर मिलने से इंकार किया है।