फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत

कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत

Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
- अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपार्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे बुलंदशहर-मेरठ स्टेट हाईवे पर शनिवार देर रात स्कूटी सवार को कार ने रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी मोहम्मद फरहाद पुत्र शानेरिवाज साथी मोहम्मद आमेर के साथ स्कूटी से पास के गांव हृदयपुर गए थे। शाम करीब साढ़े आठ बजे दोनों स्कूटी से ही वापस गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही दोनों स्कूटी सवार बुलंदशहर-मेरठ स्टेट हाईवे स्थित गांव काजमपुर देवली के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों ही गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने फरहाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी मोहम्मद आमिर को भर्ती कर लिया गया है। भूड़ चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कार चालक घटना के बाद मौके से भाग गया था। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
ट्रक - टाटा 407 की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव तेलियानगला के पास शनिवार रात करीब दस बजे ट्रक और टाटा 407 की टक्कर में टाटा 407 के चालक की मौत हो गई। वहीं उसका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात करीब दस बजे तेलियानगला गांव के पास आमने-सामने से हुई जबरदस्त भिड़ंत में टाटा चालक राजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गंाव हीरापुर कला थाना डिबाई और उनके साथी घायल हो गए। इस दौरान कार से आ रहे पूर्व विधायक प्रतिनिधि गोपाल शर्मा व उनके साथी हादसे को देख मौके पर रुके। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को गाड़ी से बाहर निकलवाया, एंबुलेंस और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। 108 एंबुलेंस और डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अनूपशहर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टाटा चालक राजेंद्र ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल को भर्ती कर लिया गया है। इस युवक के नाम पते की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने राजेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed