फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर मायके में छोड़ा

अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर मायके में छोड़ा

Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर मायके छोड़ा
विज्ञापन

- पीड़िता ने नगर कोतवाली में आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दी तहरीर
- आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से दबाया गला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता को ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जाने से मारने का प्रयास किया। साथ ही मारपीट कर आरोपी पति ने पीड़िता को उसके मायके में छोड़ दिया।

नगर क्षेत्र की आवास विकास कालोनी निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 29 अप्रैल 2016 को उसकी शादी नगर के ही मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान-दहेज भी दिया था। वहीं शादी के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन पीड़िता से अतिरिक्त दहेज में चार लाख रुपये नगद या फिर कार दिलाने की मांग करते रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित करने के साथ ही कई बार जान से मारने का प्रयास भी किया। इसके बाद पीड़िता मायके आकर रहने लगी। बताया कि गत 26-27 सितंबर को पीड़िता के ससुरालीजन मायके आए और अतिरिक्त दहेज की मांग न करने व विवाहिता को प्रताड़ित न करने की बात कहकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि 29 सितंबर को आरोपियों ने एक बार फिर से पीड़िता से अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट की। ससुर व सास ने पीड़िता का गला उसी की चुन्नी से दबाने का भी प्रयास किया। विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी पति पीड़िता को मारपीट कर उसके मायके छोड़ आया। साथ ही धमकी दी कि जब तक अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होगी, उसे ससुराल नहीं ले जाएंगे। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed