{"_id":"59bd69fe4f1c1b1a688b4f45","slug":"150558569110-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर दो गावों के लोग आये आमने सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर दो गावों के लोग आये आमने सामने
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पीटा
- दो गांवों के लोग आए आमने-सामने, पुलिस ने संभाली स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
औरंगाबाद।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो दलित छात्राओं के साथ कालेज से लौटने के दौरान पड़ोसी गांव के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं के भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। मामने की जानकारी होने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। परिजनों ने तीन को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
एक गांव निवासी दो दलित बहनें एक इंटर कालेज में आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे बुलंदशहर औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे पर पड़ोसी गांव के युवकों ने दोनों के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने भाई को फोन कर मामले की जानकारी दी तो वह मौके पर आ गया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसको भी पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर लगी भीड़ को वहां से हटाकर स्थिति को संभाला। बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।