फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तेजाब पिलाया, हालत गंभीर

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तेजाब पिलाया, हालत गंभीर

Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पिलाया तेजाब, गंभीर
विज्ञापन

- दहेज की मांग पूरी न होने पर उठाया ये कदम
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल में बृहस्पतिवार को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तेजाब पिला दिया। सूचना पर पीड़िता के मायके से लोग आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने बेहोशी की हालत में विवाहिता को स्याना अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता के मायके वालों ने पति समेत चार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जहांगीरबाद थाना क्षेत्र के गांव रौड़ा निवासी रूबी की शादी गत सात वर्ष पूर्व खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल निवासी सुधीर के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। बताया जाता है कि शादी के बाद पति, पत्नी से दो लाख रुपये की मांग करता था। इसी मांग को लेकर काफी दिनों से उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे थे। विवाहिता पक्ष द्वारा समझाने के बावजूद भी ससुराली बाज नहीं आए। बृहस्पतिवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ग्रामीण ने फोन कर पीड़िता के मायके वालों को जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पीड़िता को लेकर थाना खानपुर पहुंचे। थाने में मायके वालों ने पति समेत चार के खिलाफ तहरीर दे दी। बाद में पुलिस ने पीड़िता को स्याना अस्पताल भेज दिया, लेकिन पीड़िता की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ खानपुर डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed