फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सात महिलाओं की कटी चोटी, एक की ती बार

सात महिलाओं की कटी चोटी, एक की ती बार

Thu, 17 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सात महिलाओं की कटी चोटी, एक की तीन बार
विज्ञापन

बुलंदशहर। क्षेत्र में चोटी कटने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक कई महिलाओं की चोटी कट चुकीं हैं। वहीं अनूपशहर में एक महिला की तीन बार चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर चोटी कटने के बाद महिलाएं बेहोशी की हालत में पाई गईं।
केस-1
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव क लंदरगढ़ी निवासी रानी पत्नी सत्तार की देर रात अचानक घर में काम करते समय चोटी कट गई। घटना के बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से भयभीत परिजनों में भी अफरातफरी मच गई। बेहोशी की हालत में परिजनों ने नगर स्थित एक निजी अस्पताल में रानी को भर्ती कराया। उपचार के दौरान काफी देर बाद महिला को होश आया। पीड़ित रानी के मुताबिक अचानक उन्हें किसी के पीछे होने का एहसास हुआ। इसके बाद अचानक चोटी कटकर नीचे गिर गई। महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

केस-2
ककोड़ क्षेत्र के गांव कपना में परिजनों के साथ सो रही युवती की चोटी कट गई। बेहोशी की हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन घंटे बाद युवती को होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कपना निवासी हरकेश ने बताया कि उसकी बेटी रीता (17) तीन बहनों और मां के साथ घर की छत पर सोई हुई थी। सुबह जब रीता देर तक नहीं जगी तो परिजनों ने जाकर देखा तो वह बेहोश थी और उसकी चोटी कटी पड़ी थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां तीन घंटे बाद रीता को होश आया।
केस-3
शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजापुर पूठा निवासी सन्नू सिंह (65) पत्नी लक्ष्मी गुरुवार सुबह परिजनों के साथ भुट्टा सुखा रही थी। सन्नू सिंह के मुताबिक इस दौरान महसूस हुआ कि कोई उनकी चोटी खींच रहा है। इससे सन्नू सिंह चीख उठी। चीखपुकार सुनकर परिजनों का ध्यान जब सन्नू की तरफ गया तो वह बेहोश होकर जमीन पर पड़ी मिली। उनकी चोटी कटी मिली। परिजन उसे शिकारपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद महिला को होश आ गया।
केस - 4
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव अलावा रहीमपुर निवासी ब्रजेश देवी पुत्री घनश्याम जाटव की बुधवार रात जंगल की तरफ जाते समय चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया है। होश आने पर पीड़ित महिला ने बताया कि चोटी कटने से पूर्व एक काले रंग की बिल्ली दिखाई पड़ी थी। इसके बाद चोटी कट गई।
केस- 5
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में गुरूवार की सुबह नहाने के लिए बाथरूम में जाते समय पूनम पत्नी दीपक गिरि की चोटी कट गई। महिला की चीख पुकार सुन परिजन दौड़ पड़े। बेहोश महिला को निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया। होश आने पर महिला ने बताया कि काली बिल्ली की परछाई दिखाई पड़ी थी। इस दौरान उनकी चोटी कट गई ।
केस -6
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल निवासी सुंदरी पत्नी पप्पू वाल्मीकि की बुधवार की रात सोते समय चोटी कट गई। सुबह उठकर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। बेहोशी की हालत में परिजन सुंदरी को लेकर दिल्ली चले गए।

केस -7
अनूपशहर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मंजू पत्नी उदयवीर बुधवार रात घर पर सो रही थी। इस दौरान उन्हें कुछ महसूस हुआ तो वह जग गई। देखा तो उनकी चोटी कटी हुई थी। घटना के कुछ देर बाद वह फिर से सो गईं। उसके कुछ देर बाद उन्हें फिर कुछ पहले जैसा आभास हुआ और वह हड़बड़ा कर उठ बैठी। देखा तो दोबारा उनकी चोटी कटी मिली। इससे मंजू और उनके परिवार के लोग काफी डर गए। किसी तरह परिवार के लोगों ने मंजू को समझाया और फिर सभी लोग रात में सो गए। बृहस्पतिवार सुबह उठकर देखा तो मंजू की चोटी तीसरी बार कटी मिली। घटना के बाद मंजू बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed