{"_id":"598c8fcf4f1c1ba1018b4581","slug":"150238408717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर डेढ़ माह तक किया दुष्कर्म, ढाई लाख में बेचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा कर डेढ़ माह तक किया दुष्कर्म, ढाई लाख में बेचा
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को अगवा कर डेढ़ माह तक किया दुष्कर्म, ढाई लाख में बेचा
- पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
- ढाई साल पहले अलीगढ़ निवासी युवक से हुआ था निकाह
- अरनिया थाने से कार्रवाई न होने पर एसएसपी को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
अरनिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति व ससुरालियों पर अगवा कर तहखाने में रखकर दुष्कर्म करने और ढाई लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। बाद में आरोपी उसे खाई में फेंककर चले गए। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी है।
पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब चार साल पहले उसका निकाह अलीगढ़ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। 25 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 17 जून को खेत में चारा लेने गई तो वहां ससुरालियों ने उसे अगवा कर लिया। अज्ञात स्थान पर एक तहखाने में डेढ़ माह तक रखा। नशे की हालत में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका ढाई लाख रुपये में सौदा कर दिया। इसके बाद सड़क किनारे खाई में ले जाकर फेंक दिया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अलीगढ़ पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अरनिया थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी मुनिराज जी. ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।