{"_id":"595fdd7a4f1c1bb5478b4634","slug":"149945489812-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई किशोरियों से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गई किशोरियों से दुष्कर्म की कोशिश
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर गई किशोरियों से दुष्कर्म की कोशिश
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई दो किशोरियों से चार लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने जब पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के बजाय फैसला कराने में जुट गई।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले दो नाबालिग लड़कियां खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं।
तभी गांव के चार लोग वहां मिल गए। आरोपियों ने किशोरियों के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। दो आरोपी एक किशोरी को खेत में खींच कर ले गए और दुष्कर्म की कोशिश की।
शोर मचाने पर आरोपियों ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसान वहां आ गए। आरोपी उन्हें देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस ने तहरीर तो उसी समय ले ली, लेकिन एफआईआर अभी तक दर्ज नहीं की। पुलिस पर आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय फैसले में लगी हुई है।
खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।