फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने घेरा थाना

हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने घेरा थाना

Sat, 09 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने घेरा थाना
हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर घेरा थाना, हंगामा
विज्ञापन


जहांगीरपुर। सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट न दर्ज होने पर पीड़ित परिजनों शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन ने भी पुलिस से मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव डासौली निवासी जुगेंद्र सिंह ने बताया कि उसके बेटे वीकेश से अलीगढ़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दो साल पूर्व 15 लाख रुपये उधार लिए थे। तकादा करने पर भी वह रुपये नहीं लौटा रहा था। जुगेंद्र सिंह ने बताया कि 4 जून को आरोपी ने रुपये देने की बात कही थी, इसके बाद वीकेश चार जून को उसके रुपये लेने के लिए उसके घर पहुंचा, लेकिन शाम तक आरोपी के घर नहीं आने पर वीकेश अपने साथी मंगल सिंह के साथ बाइक से अपने घर जाने लगा। इसी दौरान लौदाना तिराहे पर ग्राम नेकपुर के पास बुलेरो गाड़ी ने वीकेश की बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि आरोपी ने हत्या के इरादे से गाड़ी को बैक कर दोबारा वीकेश के ऊपर चढ़ा दी और भाग गया। आसपास के लोगों ने वीकेश और मंगल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर हालत देख दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। यहां उपचार के दौरान 5 जून को वीकेश की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता ने आरोपी बुलेरो चालक पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी थी। शुक्रवार को प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ थाने पर हंगामा किया। हंगामा करने वालों में बब्लू सुल्तान, समयवीर, सुमित प्रधान, विनोद प्रधान, संजीव कुमार, नवीन प्रधान, बिजेंद्र सिंह समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। एसओ जहांगीरपुर कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed