{"_id":"5cd31f0bbdec220742620abc","slug":"111557339915-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यापारी के घर से जेवरात समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीमेंट व्यापारी के घर से जेवरात समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट व्यापारी के घर से जेवरात समेत लाखों की चोरी
जहांगीराबाद। अज्ञात चोरों ने एक ही सप्ताह में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला है। चोरों ने इस बार एक सीमेंट व्यापारी के बंद मकान को निशाना बनाया है। कोतवाली पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार देर रात नगर के रामा गंज निवासी कारोबारी विजय बंसल पुत्र कल्याणदास बंसल के बंद मकान से बीस हजार रुपये और लगभग पौने दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के वक्त कारोबारी विजय अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। बुधवार को घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने कारोबारी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर मिल गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। नगर में एक सप्ताह में चोरी की यह दूसरी वारदात है। अभी कुछ दिनों पहले ही चोरों ने एक और कारोबारी के प्रतिष्ठान से लाखों रूपये का माल चोरी कर लिया था।