{"_id":"579bad244f1c1b704721dfd0","slug":"11-10-million-disclosed-spoils","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.10 लाख की लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11.10 लाख की लूट का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर दो माह पहले गल्ला व्यापारियों से हुई 11.10 लाख रुपये की लूट का खुलासा किया है। पकड़े गए लुटेरों से 1.50 लाख रुपये और एक बंदूक, दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरोह के चार सदस्य फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। ।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दो जून को गांव ढकनगला थाना अहमदगढ़ निवासी गल्ला व्यापारी संजय पुत्र कमल सिंह अपने साथियों के साथ दिल्ली से गेहूं बेचकर गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
सलेमपुर थाना क्षेत्र में कैलावन की मढै़या के पास ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर 11.10 लाख रुपये लूट लिए थे। 28 जुलाई को सूचना मिली कि चिट्टा गेट के पास राकेश की ट्यूबवेल पर लूटपाट के इरादे से बदमाश आ रहे हैं।
विज्ञापन
टीम ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया जबकि उनके चार साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए दो लुटेरों की पहचान रामू उर्फ राजीव पुत्र प्रकाश निवासी मनोहरगढ़ी थाना औरंगाबाद, गुड्डू त्यागी पुत्र मूलचंद त्यागी निवासी छोटी मिल्क शिकारपुर के रूप में हुई।
दोनों की निशानदेही पर लूट की रकम में से 1.50 लाख रुपये बरामद हुए। साथ ही लूट की वारदात में इस्तेमाल एक बंदूक 12 बोर और दो कारतूस बरामद किए। पूछताछ में रामू उर्फ राजीव ने पुलिस को बताया कि वह वादी संजय, गांव निवासी मनोज आपस में साथ काम करते थे। बाद में मनोज व्यापार में संजय से अलग हो गया। मनोज ने संजय से कैश लूटने की योजना बनाई।
इसकी जानकारी प्रदीप को थी। एसपी देहात पंकज पांडेय ने बताया कि प्रदीप, लीलू, काूल और रामू अनूपशहर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के एक मामले में नामजद हैं। इस मामले में फैसला करने के लिए छह लाख रुपये की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने लूट करने की योजना बनाई। गुड्डू त्यागी व भोलू ने संजय की रेकी की थी। वहीं सरवेंद्र ने कार मुहैया कराई थी। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि फरार चल रहे चार साथियों की तलाश की जा रही है।