{"_id":"5c40cc0bbdec2273212c61d7","slug":"101547750411-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की शराब और हजारों की नगदी ठेके से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की शराब और हजारों की नगदी ठेके से चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है। मंगलवार देर रात को चोरों ने गांव जुलैपुरा स्थित एक देशी शराब की दुकान में कूमल कर लाखों रुपये की शराब व हजारों रुपये नगदी चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव छुरुत्तला निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र भोला सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव जुलैपुरा में उनकी देशी शराब की दुकान है। मंगलवार देर रात उनके सेल्समैन दुकान बंद कर अपने अपने घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे और शटर खोला तो भौचक्के रह गए। दुकान के पिछले हिस्से में अज्ञात चोरों ने रात में ही कूमल कर 40 पेटी शराब और 22 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। दुकान का सामान तितर बितर पड़ा हुआ था। जबकि, खाली गल्ला दुकान के पिछले हिस्से में पड़ा था। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा और घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
------