{"_id":"5b3133df4f1c1bfa6e8b9da0","slug":"101529951199-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
सिकंदराबाद। पति की गैर मौजूदगी में गांव के शराबी युवकों घर में घुसकर महिला को आतंकित करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उसका पति खेत पर पानी लगाने के लिए गया था। वह घर पर अकेली थी। करीब आठ बजे गांव निवासी दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। दोनों ने शराब पी रखी थी। इस दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर सटा दिया व शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया व विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने सिकंदराबाद पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाल योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।