फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हर्ष फायरिंग में चली गोली से बच्ची घायल

हर्ष फायरिंग में चली गोली से बच्ची घायल

Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में चली गोली से बच्ची घायल
हर्ष फायरिंग में चली गोली, बच्ची घायल
विज्ञापन

- गंभीर हालत में मासूम को नोएडा में कराया भर्ती
- नगर के जेवर अड्डे के पास हुई घटना से मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
जेवर अड्डे के पास नगर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के आवास पर चल रहे समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान आठ वर्ष की मासूम बच्ची गोली लगने से जख्मी हो गई।
बुधवार देर शाम जेवर अड्डा स्थित एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के आवास पर समारोह चल रहा था। इस दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग की। फायरिंग से निकली गोली वहां मौजूद एक आठ साल की बच्ची की छाती में लग गई। लहूलुहान होकर बच्ची जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। वहीं कोतवाल घटना की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर भी जांच कर रही है। जांच के दौरान घटना सही पाई गई तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed