फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.72 lakh looted from Dairy operators

डेरी संचालक को गोली मार `1.72 लाख लूटे

Fri, 20 May 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर
अमर उजाला ब्यूरो, अनूपशहर Updated Fri, 20 May 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
1.72 lakh looted from Dairy operators
लूट - फोटो : अमर उजाला

जिरौली-कोटला गांव के बीच शुक्रवार शाम रास्ते में डेयरी संचालक को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे 1.72 लाख रुपये लूट लिए। डेयरी संचालक कोतवाली क्षेत्र के जिरौली गांव में स्टेट बैंक में पैसा जमा करने गए थे। सर्वर डाउन होने के चलते पैसा नहीं जमा हो पाया और वह वापस अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन


डेयरी संचालक को गंभीर हालत में अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बगसरा गांव निवासी रोहित पुत्र नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और साबिर  दूध की डेयरी चलाते हैं। साबिर के 8.95 लाख रुपये कोटला गांव निवासी नरेंद्र फौजी पर उधार है, जिसे लेकर नरेंद्र फौजी से कई बार झगड़ा हो चुका है, लेकिन फौजी ने साबिर को उसके रुपये नहीं दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोहित के साथ साबिर बाइक से 1.72 लाख रुपये जिरौली स्टेट बैंक में जमा करने गया। जहां सर्वर डाउन होने की वजह से साबिर और वह बैंक में बिना रुपया जमा किए ही बगसरा वापस लौट रहे थे। गांव जिरौली-कोटला के बीच बाइक पर नरेंद्र फौजी और उसका लड़का तथा दूसरी बाइक पर दो लड़के अज्ञात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाइक रुकवा कर झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान रोहित बाइक के नीचे दब गया। चारों लोग साबिर के साथ मारपीट करने लगे। साबिर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी।


हवाई फायर करते हुए रुपयों का बैग साबिर से छीनकर चारों बदमाश जिरौली की ओर भाग गए। वहीं, एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रोहित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed