फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.5 million stolen from showroom

शोरूम से डेढ़ लाख का माल चोरी

Mon, 20 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 20 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
1.5 million stolen from showroom
inverter

विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित बैटरी-इनवर्टर के शो रूम से चोरों ने करीब डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया। छत काट कर घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह शोरूम पहुंचने पर पीड़ित को घटना के बारे में जानकारी मिली। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दे दी है।

मुरारी नगर नई बस्ती निवासी फजलू रहमान की रोडवेज बस स्टैंड के पास इनवर्टर-बैटरी का शो रूम है। शनिवार रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात किसी समय चोरों ने शो रूम पर धावा बोल दिया। चोर शोरूम का छत काटकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के इनवर्टर और बैटरी चोरी कर लिए। सुबह जब शो रूम मालिक पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी जेवर चोरी
चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी निशी चौधरी पुत्री कुशपाल चौधरी ने बताया कि वह ककोड़ में सैनी मंदिर के पास किराए के मकान में रहती है।


शनिवार को वह मकान का ताला लगाकर परिवार के लोगों के साथ गांव में पूजा के लिए गई थी। रविवार की सुबह जब वह वापस लौटी तो घर के ताले टूटे हुए थे। बताया कि चोरों ने घर में रखी 54 हजार की नगदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। निशी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed