{"_id":"57811ae14f1c1be42f7fb99c","slug":"1-30-lakh-from-the-account-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी बनकर खाते से निकाले 1.30 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंककर्मी बनकर खाते से निकाले 1.30 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
बैंकर बनकर की ठगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में शातिर ठग ने खुद को बैंककर्मी बताकर खाता संख्या पूछ ली। आरोपी ने अपने ऑनलाइन एकाउंट में 1.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित को यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैंक से यह जानकारी मिली है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आवास विकास प्रथम निवासी ओमकार पुत्र लेखराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। छह जुलाई 2016 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया।
उसने विश्वास में लेकर खाता संख्या मांगी। ओमकार ने खाता संख्या बता दी। इसके कुछ घंटों बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। आठ जुलाई को बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि शातिर ने 1.30 लाख रुपये ऑनलाइन तरीके से अपने एकाउंट में ट्रासफर कर लिए है।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।